Roadways increased fare: दिवाली से पहले हरियाणावासियों को बड़ा झटका, रोडवेज ने इस रूट पर बढ़ाया किराया

Sudhanshu Dahiya
0

 


हिसारः  हरियाणा की जनता को दिवाली से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। प्रदेश में हरियाणा रोडवेज विभाग ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके चलते हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है।


जानकारी के मुताबिक, अब हिसार से हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बताया जा रहा है कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए रोजाना रोडवेज बसों की 30 से ज्यादा फेरियां लगती हैं। पहली बस सुबह 3:45 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। खबरों की मानें, तो पंजाब सरकार की ओर से टोल बढ़ाने पर हरियाणा रोडवेज ने भी बस का किराया बढ़ा दिया है। पहले यात्रियों से प्रति किलोमीटर एक रुपये किराया लिया जाता था, लेकिन अब प्रति किलोमीटर 1.45 रुपये निर्धारित किया गया है।


बताया जा रहा है कि हिसार से चंडीगढ़ के 310 की जगह 320 रुपये देने होंगे। इसको लेकर पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रोडवेज अधिकारियों की मानें, तो अंबाला से आगे बलदेव नगर से तीन किलोमीटर दूर लालडू गांव है, यहां एंट्री करते ही पंजाब शुरू हो जाता है। हिसार डिपो की हिसार से चंडीगढ़ रूट पर रोजाना 10 से ज्यादा बसें आती जाती हैं। 24 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ के लिए करीब 15,00 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में अब यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए 310 के बजाय 320 रुपये देने होंगे। उनकी जेब पर 10 रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!